नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास पर बम से हमला, सीमा पर चौकसी बढ़ी

विराटनगर : नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय में सोमवार की देर शाम बम से हमला हुआ है. हालांकि बमबाजी में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन भारतीय दूतावास कार्यालय के पीछे का दीवार क्षतिग्रस्त हुआ है. भारतीय दूतावास के कार्यालय पर हुई बमबारी के बाद सीमा पर […]

विराटनगर : नेपाल के विराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के कार्यालय में सोमवार की देर शाम बम से हमला हुआ है. हालांकि बमबाजी में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन भारतीय दूतावास कार्यालय के पीछे का दीवार क्षतिग्रस्त हुआ है. भारतीय दूतावास के कार्यालय पर हुई बमबारी के बाद सीमा पर दूतावास कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. साथ ही भारत नेपाल सीमा पर जोगबनी के पास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है.

घटना के संबंध में सूत्रों के अनुसार पुलिस को जो प्राथमिक सूचना मिली है, उसके अनुसार दो युवक बाइक से दूतावास के पास सोमवार की शाम पहुंचे. दूतावास की पीछे की दीवार पर कूकर बम रखा. जिसमें टाइमर लगा था. इसके बाद दोनों फरार हो गये. बताया जाता है कि टाइमर के सहारे ही विस्फोट कराया गया. विस्फोट से दूतावास के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया.
इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा पर किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है. सीमासीमा पर भारी संख्या में जवानों को लगा दिया गया है. नेपाल पुलिस के अनुसार बम रखने वालों की पहचान नहीं हो पायी है. हालांकि इस बाता का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर किस मकसद से टाइमर बम वहां रखा गया था. वहीं सीमावर्ती जोगबनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दूतावास पर बम चलाने की घटना मिली है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >