IPL-11 : हार के बाद बोले RR के कप्तान अजिंक्य रहाणे हम एक भी अच्छी साझेदारी नहीं खेल पाये

हैदराबाद : राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम एक भी अच्छी साझेदारी नहीं निभा सकी . सनराइजर्स ने राजस्थान को नौ विकेट पर 125 के स्कोर पर रोक दिया . इसके बाद 25 गेंद बाकी रहते नौ […]


हैदराबाद :
राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम एक भी अच्छी साझेदारी नहीं निभा सकी . सनराइजर्स ने राजस्थान को नौ विकेट पर 125 के स्कोर पर रोक दिया . इसके बाद 25 गेंद बाकी रहते नौ विकेट से जीत दर्ज की .

रहाणे ने मैच के बाद कहा ,‘ इस विकेट पर 150 या 160 रन बनने चाहिए थे . हम एक भी अच्छी साझेदारी नहीं बना सके . हमने बीच में कई अहम विकेट गंवाये.’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी बेन स्टोक्स, जोस बटलर और डी आर्सी शार्ट अच्छा प्रदर्शन करेंगे . उन्होंने कहा ,‘ विदेशी खिलाड़ी वाकई बेहतरीन हैं. डी आर्सी शार्ट ने बिग बैश लीग खेला था और आस्ट्रेलिया के लिए भी प्रदर्शन शानदार रहा.

IPL 2018 : कुछ समय बिताने के बाद ही आक्रामक शॉट खेलें रैना

जोस बटलर और स्टोक्स भी उम्दा खिलाड़ी हैं . बेन लागलिन भी टी20 में खतरनाक गेंदबाज हैं.’ गेंद से छेड़खानी के मामले में स्टीव स्मिथ को रायल्स की कप्तानी छोड़नी पड़ी और वह आईपीएल से भी बाहर है . उन्होंने कहा ,‘ स्टीव स्मिथ बेहतरीन खिलाड़ी है . हम इस बारे में अभी बात नहीं करेंगे . ’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >