डोनाल्‍ड ट्रंप ने ''द न्‍यूयार्क टाइम्‍स'' को दिया ‘फेक न्यूज अवार्ड'', पहली बार हुआ ऐसा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘फेक न्यूज अवार्ड’ का विजेता घोषित किया. इसके अलावा ट्रंप का यह अनोखा पुरस्कार ‘एबीसी न्यूज’, ‘सीएनएन’, ‘टाइम’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को भी दिया गया. ट्रंप ने कल ट्वीट कर इन पुरस्कारों की घोषणा की. उनके ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा करते ही […]

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘फेक न्यूज अवार्ड’ का विजेता घोषित किया. इसके अलावा ट्रंप का यह अनोखा पुरस्कार ‘एबीसी न्यूज’, ‘सीएनएन’, ‘टाइम’ और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को भी दिया गया. ट्रंप ने कल ट्वीट कर इन पुरस्कारों की घोषणा की.

उनके ‘फेक न्यूज अवार्ड’ की घोषणा करते ही वेबसाइट ‘जीओपी डॉट कॉम’ (जहां विजेताओं की सूची जारी की गयी थी) ठप हो गयी. इस वेबसाइट में कहा गया, ‘वर्ष 2017 पूर्वाग्रह से प्रभावित, अनुचित समाचार कवरेज और यहां तक की नकली समाचारों से भरा रहा. अध्ययनों में पाया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में दिखाये गये 90 प्रतिशत समाचार नकारात्मक थे.’

इसके बाद ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि कुछ ‘बेहद भ्रष्ट एवं झूठे’ समाचारों के बावजूद ऐसे कई पत्रकार हैं जिनका वह सम्मान करते हैं. ट्रंप ने दो जनवरी को घोषणा की थी कि वह ‘झूठी एवं खराब पत्रकारिता’ करने वाले मीडिया समूहों को सम्मानित करेंगे.

ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ‘पक्षपातपूर्ण’ खबरें दिखाने वाले मीडिया घरानों को ‘फेक न्यूज’ शब्द से निशाना भी बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >