नाबालिग को सिगरेट देने से मना करने पर लंदन में भारतीय दुकानदार की पीटकर हत्‍या

लंदन : भारतीय मूल के एक दुकानदार की उत्तरी लंदन में पीट कर हत्या कर दी गयी. दुकानदार ने ब्रिटेन के एक किशोर को कम उम्र के होने की वजह से सिगरेट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसने पटेल पर हमला कर दिया. विजय पटेल पर शहर के मिल हिल क्षेत्र में […]

लंदन : भारतीय मूल के एक दुकानदार की उत्तरी लंदन में पीट कर हत्या कर दी गयी. दुकानदार ने ब्रिटेन के एक किशोर को कम उम्र के होने की वजह से सिगरेट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसने पटेल पर हमला कर दिया. विजय पटेल पर शहर के मिल हिल क्षेत्र में शनिवार की रात को हमला हुआ. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार को उनकी चोट की वजह से मौत हो गयी.

पटेल के परिवार वालों ने अस्पताल से उनकी तस्वीर इस हमले में शामिल आरोपी को पकड़ने की अपील के साथ जारी की है. 16 वर्षीय एक लड़के को बुधवार को इस संबंध में अदालत में पेश किया गया है. साल 2006 में पटेल अपने परिवार और पत्नी विभा के साथ लंदन आ गये थे.

पटेल के दोस्तों ने उन्हें ईमानदार और मेहनती व्यक्ति बताया है. पटेल के परिवार के सदस्यों की मदद करने को धन इकट्ठा करने के लिए ऑनलाइन पेज चलाया जा रहा है और अब तक लगभग 13 लाख रुपये जुटा लिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >