पुणे दलित हिंसा की आग मुंबई तक पहुंची

undefined कल पुणे से 148 किलोमीटर दूर हुई हिंसा का असर आज मुंबई के कई इलाकों में देखने को मिला,वित्तीय राजधानी में पुलिस को पहले ही पत्थरबाजी जैसे घटना की सूचना मिल चुकी थी, जिस वजह से पुलिस पहले से ही सतर्क थी। आपको बता दें की इस हिंसा का असर पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे और […]

undefined

कल पुणे से 148 किलोमीटर दूर हुई हिंसा का असर आज मुंबई के कई इलाकों में देखने को मिला,वित्तीय राजधानी में पुलिस को पहले ही पत्थरबाजी जैसे घटना की सूचना मिल चुकी थी, जिस वजह से पुलिस पहले से ही सतर्क थी। आपको बता दें की इस हिंसा का असर पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे और रेल यातायात पर भी पड़ा। हालात इतने खराब थे की एक प्रदर्शनकारी ने अपने आपको आग लगाने तक का प्रयास किया,यह तो भला हो पुलिसकर्मियों का जिन्होंने सही समय पर पहुंचकर उस शख्स की जान बचाई। वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने लोगों को चेतावनी दी है की वह सोशल मीडिया पर किसी भी तरीके का भ्रम न फैलाए और साथ ही सोमावार की हुई हिंसा में जहां एक आदमी की मौत हो गई थी उसपर न्यायिक जांच का आदेश भी दिया। सोमवार को दलितों का एक समू भीम कोरेगांव के 200वें जयंती पर शिरकत करने जा रहे था, उसी दौरान उनपर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया साथ ही उनके गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >