24 घंटे में चार लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

लंदन : लंदन में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी है. स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर चार लोगों की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी गी. इनकी आयु 17 वर्ष, 18 वर्ष और अन्य दो की […]

लंदन : लंदन में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी गयी है.

स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर चार लोगों की चाकूओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी गी. इनकी आयु 17 वर्ष, 18 वर्ष और अन्य दो की 20 वर्ष है. रविवार को लंदन में एनफील्ड के लार्मंस रोड पर सुबह साढे ग्यारह बजे, वेस्ट हेम में मेमोरियल एवेन्यु पर सुबह सात बजकर 35 मिनट पर और टुल्से हिल में नोरवुड रोड पर रात 10 बजकर 40 मिनट पर अलग-अलग घटनाएं हुईं.

लंदन के ओल्ड स्टरीट में बार्थोलोम कोर्ट पर नववर्ष के दिन हुई एक अन्य घटना में घायल हुए पांचवे व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इन मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >