काठमांडो : उत्तर पश्चिम नेपाल के पहाड़ी इलाके हुम्ला जिले से उड़ान भरते समय एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में 13 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिसकर्मी चुनाव के दौरान ड्यूटी करने यहां आए थे. पुलिस प्रमुख एआईजी राणा बहादुर चंद ने कहा कि तारा एयर के विमान के उड़ान भरते समय सिमिकोट हवाईअड्डे पर हादसा हो गया. सुर्खेत जाने वाला विमान जब उड़ान भरने की कोशिश में था तभी धमाका हुआ और टायर फट गया.
नेपाल में विमान दुर्घटना, 16 लोग घायल
काठमांडो : उत्तर पश्चिम नेपाल के पहाड़ी इलाके हुम्ला जिले से उड़ान भरते समय एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में 13 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिसकर्मी चुनाव के दौरान ड्यूटी करने यहां आए थे. पुलिस प्रमुख एआईजी राणा बहादुर चंद ने कहा कि तारा […]

हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ. चंद ने बताया कि 9 एन-एबीएम विमान उडान भरने की कोशिश कर रहा था जब उसका टायर फट गया। इसके बाद वह हवाईपट्टी के उत्तरी क्षेत्र में जाकर रुका। विामन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. पायलट बसंत लामा के सिर में चोट लगी है.अधिकारी ने बताया कि हादसे में 13 यात्रियों को मामूली चोट आई है और दो गंभीर रुप से घायल हैं. उनका हुम्ला अस्पताल में इलाज जारी है.
घायलों को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया था. हुम्ला जिले में रविवार को हुए चुनाव में अपनी ड्यूटी पूरी कर 13 पुलिसकर्मी विमान से सुर्खेत वापस लौट रहे थे. नेपाल में दो चरणों में प्रांतीय और संसदीय चुनाव हो रहे हैं. पहला चरण 26 नवंबर को पूरा हुआ और दूसरे चरण के चुनाव सात दिसंबर को होंगे.