वायरल हो रही है भगवान शिव और विष्णु की तस्वीर, हैरान हो जायेंगे आप

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन बड़ी आसानी से कई अद्भुत तस्वीरें, वीडियो हम तक पहुंचाता है. कई बार लोग घंटों स्मार्टफोन में अपना वक्त बिताते हैं. शायद यही तस्वीरें और वीडियो उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करत् हैं. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है . तस्वीर में भगवान शिव, पार्वती और गणेश के साथ हैं, […]

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन बड़ी आसानी से कई अद्भुत तस्वीरें, वीडियो हम तक पहुंचाता है. कई बार लोग घंटों स्मार्टफोन में अपना वक्त बिताते हैं. शायद यही तस्वीरें और वीडियो उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करत् हैं. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है . तस्वीर में भगवान शिव, पार्वती और गणेश के साथ हैं, तो दूसरी तरफ भगवान विष्णु लक्ष्मी के साथ हैं. विष्णु गजराज पर सवार हैं, तो शिव नंदी पर.

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में गजराज और नंदी के सिर पर जब आप ध्यान देंगे, तो तस्वीर आपको हैरान कर देगी. एक तरफ गजराज का सिर आपको शिव की तरफ नजर आयेगा लेकिन जब आप नंदी पर नजर डालेंगे तो महसूस करेंगे कि वह विष्णु की तरफ सिर उठाकर प्यार से देख रहे हैं. कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है कभी पेड़ पर किसी व्यक्ति का चेहरा उकेरा नजर आता है तो कभी एक तस्वीर में ही दो- दो चेहरे नजर आते हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती इन तस्वीरों का कई बार स्रोत पता नहीं चलता लेकिन ऐसी तस्वीरों को खूब साझा किया जाता है. इस तरह की तस्वीरें बनाने वाले लोग कितने क्रिएटिव होते हैं इसका अंदाजा इन अद्भुत तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >