अमेरिका में यात्रा प्रतिबंध पर डोनाल्‍ड ट्रंप को अदालत में मिली जीत

वाशिंगटन : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन-विरोधी फैसले को रोकने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि इस फैसले की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है ऐसे में अदालत का यह फैसला रिपब्लिकन पार्टी के लिए सांकेतिक जीत है. दरअसल यह यात्रा प्रतिबंध 90 दिनों के लिए […]

वाशिंगटन : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन-विरोधी फैसले को रोकने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि इस फैसले की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी है ऐसे में अदालत का यह फैसला रिपब्लिकन पार्टी के लिए सांकेतिक जीत है. दरअसल यह यात्रा प्रतिबंध 90 दिनों के लिए था और फैसला आने से पहले ही समाप्त हो चुका है.

इसके जरिए अमेरिका में मुस्लिम बहुल आबादी वाले छह देशों के लोगों के देश में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था. छह मार्च को आये इस आदेश का मेरीलैंड और हवाई ने विरोध किया था. बाद में इसे निलंबित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें… ट्रंप ने धमकीभरे लहजे में कहा-उत्तर कोरिया के साथ सभी कूटनीतिक प्रयास असफल, सिर्फ एक चीज काम करेगी

वर्जीनिया के रिचमंड और कैलिफोर्निया के सान फ्रांसिस्को स्थित अपीलीय अदालत ने क्रमश: मई और जून में फैसले के निलंबन को बरकरार रखा था. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मेरीलैंड के फैसले के विरुद्ध अपील को खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें… कैलिफोर्निया की जंगल में भीषण आग, 13 लोगों की मौत, 2000 से अधिक इमारतें बर्बाद, हजारों लोग बेघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >