पाकिस्तान : दरगाह में फिदायीन हमला, 12 की मौत

कराची : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सूफी दरगाह में एक फिदायीन हमलावर ने में खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए. घटना के वक्त दरगाह जायरीनों से भरी पड़ी थी. जियो टीवी ने खबर दी है कि बलूचिस्तान के झाल […]

कराची : पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की सूफी दरगाह में एक फिदायीन हमलावर ने में खुद को उड़ा लिया जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए. घटना के वक्त दरगाह जायरीनों से भरी पड़ी थी. जियो टीवी ने खबर दी है कि बलूचिस्तान के झाल मगसी जिले में स्थित दरगाह फतेहपुर में फिदायीन ने घुसने की कोशिश की और जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने खुद को उड़ा लिया.

उपायुक्त असदुल्लाह काकर के हवाले से चैनल ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता अनवर-उल-हक काकर ने फिदायीन हमले की पुष्टि की. विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है जब दरगाह में सैकड़ों लोग जियारत करने आए हुए थे. विस्फोट में कम से कम दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. स्थानीय प्रशासन ने सिब्बी और डेरा मुराद जमाली के अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >