बोला चीन- भारत को डोकलाम गतिरोध से सीखना चाहिए सबक

बीजिंग : चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 73 दिन से चला आ रहा गतिरोध भारत द्वारा सैनिक हटाए जाने के बाद समाप्त हुआ और नई दिल्ली को इससे ‘ ‘सबक सीखना ‘ ‘ चाहिए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को […]

बीजिंग : चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि डोकलाम में भारत और चीन के बीच 73 दिन से चला आ रहा गतिरोध भारत द्वारा सैनिक हटाए जाने के बाद समाप्त हुआ और नई दिल्ली को इससे ‘ ‘सबक सीखना ‘ ‘ चाहिए तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना चाहिए. आपको बता दें कि भारत और चीन ने सोमवार को डोकलाम में क्षेत्र से अपने-अपने सैनिक हटाकर गतिरोध समाप्त कर दिया था. यह घटनाक्रम अगले हफ्ते ब्रिक्स (ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन की यात्रा पर जाने से पहले हुआ.

पीएम मोदी के 56 इंच के सीने को देखकर डर गया चीन, पढ़ें किसने कहा

वांग ने यहां मीडिया से कहा, कि भारतीय सैनिकों की अवैध घुसपैठ का मामला सुलझा लिया गया है. वह चीनी मीडिया में आयी इन खबरों के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे कि भारत ने मामले के समाधान पर पहुंचने के बाद अपने सैनिक हटा लिए जिससे कि चीन अपना चेहरा बचा सके.

डोकलाम विवाद पर चीनी मीडिया ने जारी किया नया वीडियो, चाहता है भारत के साथ दोस्ती

उन्होंने कहा कि मीडिया अपने कयास लगा सकता है और रिपोर्ट लिख सकता है, लेकिन चीन सरकार के पास मौजूद ‘ ‘आधिकारिक सूचना ‘ ‘ के अनुसार भारतीय सैनिक 28 अगस्त को दोपहर बाद क्षेत्र से हट गए जिससे ‘ ‘गतिरोध खत्म हो गया. ‘ ‘ उन्होंने कहा, कि यह मूल तथ्य है, हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक सीखेगा और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकेगा. नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने चीनी विदेश मंत्री की टिप्पणियों पर तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >