क्रिकेट के बाद टेनिस में भी MS Dhoni का जादू बरकरार, झारखंड चैंपियनशिप का जीता खिताब

क्रिकेट का मैदान हो या टेनिस का कोर्ट धोनी का जादू हर जगह चलता है. ऐसा ही नजारा रांची के जेएससीए स्टेडियम में कंट्री क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में देखने को मिला. धोनी और सुमित की जोड़ी ने यह चैंपियनशिप जीत लिया है.

क्रिकेट का मैदान हो या टेनिस का कोर्ट एमएस धोनी का जादू हर जगह चलता है. ऐसा ही नजारा रांची के जेएससीए स्टेडियम में कंट्री क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में देखने को मिला. जहां महेंद्र सिंह धोनी और सुमित कुमार बजाज की जोड़ी ने कन्हैया और रोहित की जोड़ी को 9-3 से हराकर पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया. माही और सुमित की जोड़ी ने इस मैच में विरोधी टीम को ज्यादा मौके नहीं दिये और शुरुआत से ही दबाव बनाये रखा. गुरुवार को ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. महेंद्र सिंह धोनी टीवी पर पूरा मैच देखने के बाद टेनिस कोर्ट पर उतरे, जिससे मुकाबला थोड़ी देर से शुरू हुआ. जिसके बाद पहले ही सेट के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया और धोनी–सुमित की जोड़ी ने खिताब जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >