Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी कब है? देखें VIDEO

Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी कब है? इस बात को लेकर लोगों में इस बार कन्फ्यूजन है. मकर संक्रांति पर स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. साथ ही इसी दिन एक माह तक चलने वाले खरमास की अवधि समाप्ति हो जाती है और फिर से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं.

Makar Sankranti 2023 Date: पंचांग के अनुसार प्रत्येक साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इस बार यानी साल 2023 में सूर्य धनु राशि से 14 जनवरी की रात को 08 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. साल 2023 में मकर संक्रांति का पुण्य काल का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से शुरू होगा और समापन शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगा. इस तरह उदया तिथि के अनुसार इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी.

  • मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

  • इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है.

  • गंगा स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है.

  • साथ ही सूर्यदेव से जुड़े मंत्रों का जाप किया जाता है.

  • ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी कारण से मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना संभव न हो तो स्नान करने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए.

  • इस दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है.

  • इसके अलावा इस दिन खिचड़ी खाने की भी परंपरा है.

    मकर संक्रांति 2023 की पूरी डिटेल जानने के लिए वीडियो देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >