Chirag Paswan Mother Rajkumari Devi: पिछले दिनों पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में चिराग पासवान के चाचा और लोजपा के बागी गुट के नेता पशुपति पारस को भी शामिल किया गया. इससे लोजपा के अंदर जारी खींचतान और गहरा गया है. दूसरी तरफ चिराग पासवान ने अपने चाचा की शिकायत अपनी बड़ी मां से की है. लोजपा में जारी वर्चस्व की लड़ाई के बीच 5 जुलाई को चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी. दिवंगत पिता रामविलास पासवान की जयंती से शुरू हुई चिराग पासवान की इस यात्रा में वो कई जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच चिराग पासवान शुक्रवार को बिहार के खगड़िया के शहरबन्नी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की. राजकुमारी देवी रामविलास पासवान की पहली पत्नी हैं, जो शहरबन्नी में रहती हैं.
बड़ी मां से मिलकर चिराग पासवान हुए भावुक, चाचा पशुपति पारस की शिकायत भी की, अगले कदम का इंतजार
Chirag Paswan Mother Rajkumari Devi: पिछले दिनों पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में चिराग पासवान के चाचा और लोजपा के बागी गुट के नेता पशुपति पारस को भी शामिल किया गया. इससे लोजपा के अंदर जारी खींचतान और गहरा गया है. दूसरी तरफ चिराग पासवान ने अपने चाचा की शिकायत अपनी बड़ी मां से की है. लोजपा में जारी वर्चस्व की लड़ाई के बीच 5 जुलाई को चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी.
