जूनियर महमूद के नाम से मशहूर अभिनेता नईम सैय्यद अब हमारे बीच नहीं है. उन्होंने महज 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जूनियर महमूद का पेट के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार को मुंबई के खार स्थित उनके घर पर निधन हो गया. अभिनेता के परिवार ने एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया, “जूनियर महमूद का उनके आवास पर सुबह 2:15 बजे निधन हो गया. वह पेट के कैंसर से पीड़ित थे. उनकी शाश्वत आत्मा को शांति मिले.” 1968 की फिल्म सुहाग रात में स्क्रीन स्पेस साझा करने के बाद दिवंगत कॉमेडी आइकन महमूद द्वारा नईम सैय्यद को स्क्रीन नाम जूनियर महमूद दिया गया था. अभिनेता का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज कब्रिस्तान में होगा.
VIDEO: रुला गए दुनिया को हंसाने वाले जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

VIDEO: रुला गए दुनिया को हंसाने वाले जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Copied link
जूनियर महमूद के नाम से मशहूर अभिनेता नईम सैय्यद अब हमारे बीच नहीं है. उन्होंने महज 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जूनियर महमूद का पेट के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार को मुंबई के खार स्थित उनके घर पर निधन हो गया.