VIDEO: प्रसिद्ध गायिका व अभिनेत्री मोनिका मुंडू को झारखंड गौरव सम्मान, प्रभात खबर ने किया सम्मानित
रांची: झारखंड की प्रसिद्ध गायिका व अभिनेत्री मोनिका मुंडू को झारखंड गौरव सम्मान दिया गया है. प्रभात खबर ने इन्हें रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया. 14 भाषाओं में गाना गाने वाली मोनिका मुंडू को झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया है.
By Guru Swarup Mishra |
August 28, 2023 4:38 PM
रांची: झारखंड की प्रसिद्ध गायिका व अभिनेत्री मोनिका मुंडू को झारखंड गौरव सम्मान दिया गया है. प्रभात खबर ने इन्हें रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया. 14 भाषाओं में गाना गाने वाली मोनिका मुंडू को झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया है. प्लेबैक सिंगर और अभिनेत्री मोनिका मुंडू देश की 14 भाषाओं में गीत गा चुकी हैं. नागपुरी, बांग्ला, ओडिया, खोरठा, कुड़ुख, संताली समेत अन्य भाषाओं में गीत गा चुकी हैं. ‘एमएस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में इन्होंने एक्टिंग की है. ‘झारखंड कर छैला’ मोनिका मुंडू की पहली फिल्म है. झारखंड की गायिकी व अभिनय की दुनिया में ये बड़ा नाम हैं. कला के क्षेत्र में इनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
December 15, 2025 10:22 PM
December 15, 2025 10:12 PM
December 15, 2025 9:51 PM
December 15, 2025 9:36 PM
December 15, 2025 8:33 PM
December 15, 2025 8:26 PM
December 15, 2025 8:24 PM
December 15, 2025 8:18 PM
December 15, 2025 8:11 PM
December 15, 2025 8:04 PM
