एमएस धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की पत्नी अनुष्का हैं बचपन की दोस्त, एक ही स्कूल में की है पढ़ाई, VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं. दोनों ने एक समय एक ही स्कूल में पढ़ाई की है. अनुष्का ने खुद इस बात का खुलासा पिछले दिनों किया था. दोनों बचपन में असम की सेंट मैरी स्कूल में पढ़ाई करते थे.

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गई है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के लिए इस मैच में जीत के हीरो रवींद्र जडेजा बने. उन्होंने आखिरी 2 गेंदों पर 10 रन जड़ चेन्नई को ऐतिहासिक जीत दिलाई. आईपीएल 2023 फाइनल के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो लोगों को याद दिला रही हैं कि दोनों बचपन की दोस्त हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा अनुष्का और साक्षी दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानती हैं और दोनों की बॉन्डिंग धोनी और अनुष्का के पति विराट कोहली के रिश्तों से भी पुरानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >