IND vs SA ODI: रांची पहुंची दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम, क्रिकेटप्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे वनडे के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुकी है. रांची के क्रिकेटप्रेमियों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक फैंस का तांता लगा रहा. फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक के लिए उतावले नजर आ रहे थे.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम रांची पहुंच गयी है. नौ अक्टूबर को यहां जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जायेगा. पहला वनडे लखनऊ में खेला गया था, जिसमें भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं. मैच को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है. खिलाड़ियों के आगमन की सूचना पर एयरपोर्ट पर क्रिकेटप्रेमी जमे हुए थे. वहीं होटल रेडिशन ब्लू के बाहर भी फैन्स की भीड़ जमी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >