झारखंड में दिव्यांग खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ी से लड़ा दिया, ये कैसा न्याय!

झारखंड के एक कराटे एसोसिएशन ने एक दिव्यांग खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में लड़ा दिया. बाद में बात करने पर पता चला कि खिलाड़ी ने खुद ही इस बात का चयन किया था कि वह सामान्य खिलाड़ियों के साथ लड़ेंगा. लेकिन यह नियम विरुद्ध है.

रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में फेडरेशन कप कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ. जिसमें झारखंड में कई जिलों से बच्चों ने भाग लिया और इसी बीच एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, उसमें यह साफ दिख रहा है कि कैसे एक दिव्यांग खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ी के साथ भिड़ाया गया है. जो नियम के खिलाफ है. इसी संबंध में हमने बात की इस कराटे चैंपियनशिप के आयोजक विमल आनंद नाग से. इस वीडियो को पूरा देखें और समझें कि आयोजकों ने इस पर क्या कुछ कहा और खेल से जुड़े नियम क्या हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >