गंगा के बढ़ते जलस्तर से पटना में टेंशन, सीएम नीतीश कुमार ने कई इलाकों का किया दौरा

पटना में गांधी घाट समेत गंगा किनारे रहने वालों की मुश्किलें बढ़ी है. बताया जाता है कि निचले इलाकों में कुछ इंच तक पानी भर गया है. मंगलवार को गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 1.15 मीटर ऊपर पहुंच गया. दीघा में गंगा नदी खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर रही.

Flood Bihar 2021: बिहार में मॉनसून की बारिश के बीच गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है. राजधानी पटना से लेकर बक्सर और कहलगांव में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. इसके कारण बाढ़ के हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण किनारों में रहने वाले लोग दहशत में हैं. बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी गंगा घाटों का निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी ली. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से राजधानी पटना के लोग टेंशन में हैं. पटना में गांधी घाट समेत गंगा किनारे रहने वालों की मुश्किलें बढ़ी है. बताया जाता है कि निचले इलाकों में कुछ इंच तक पानी भर गया है. मंगलवार को गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 1.15 मीटर ऊपर पहुंच गया. दीघा में गंगा नदी खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >