क्या आपका दिमाग हर समय अशांत रहता है? ये आसान ट्रिक्स मिनटों में मन को कर देंगी शांत

Calm Mind Tips: अगर आपका दिमाग हर समय उलझनों में फंसा रहता है और सुकून मिलना मुश्किल हो गया है, तो कुछ आसान बदलाव आपकी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं. सही आदतें अपनाकर आप न सिर्फ तनाव कम कर सकते हैं, बल्कि खुद को ज्यादा शांत और बैलेंस्ड भी महसूस करेंगे.

Calm Mind Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी के ऊपर कई तरह के प्रेशर हैं. कभी काम की टेंशन तो कभी परिवार की जिम्मेदारियां. हर समय दिमाग में कुछ न कुछ चलता ही रहता है जिस वजह से कुछ ही समय में हमारा दिमाग थका हुआ सा महसूस करने लगता है. इसके ऊपर अगर किसी कारण से हमारा मन भी अशांत हो जाए, तो इसका असर सिर्फ हमारे सेहत पर नहीं बल्कि रिश्तों पर भी देखने को मिलता है. ऐसे में यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनका दिमाग हर समय किसी न किसी चीज की वजह से अशांत रहता है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने अशांत मन को मिनटों में एकदम शांत कर सकते हैं.

गहरी सांस लेने की आदत डालें

जब भी आपको लगे कि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ गया है, तो उस समय अपने दिमाग को शांत करने के लिए गहरी सांसें लेना शुरू करें. एकदम धीरे-धीरे सांसों को अंदर लें और फिर बाहर छोड़ें. जब आप इस प्रोसेस को दोहराना शुरू करते हैं, तो आपका दिमाग पूरी तरह से शांत हो जाता है और स्ट्रेस भी कम हो जाता है. दिन में सिर्फ 15 मिनट इसे प्रैक्टिस करने से आपका मन काफी हद तक हल्का महसूस करने लगता है.

ये भी पढ़ें: रोज की ये आदतें आपको बनाती हैं जिम्मेदार और अट्रैक्टिव इंसान, इज्जत कमानी है तो जरूर जान लें

अपने लिए थोड़ा समय निकालें

चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, हर दिन अपने लिए थोड़ा सा समय निकालने की कोशिश जरूर करें. इस समय को आप उन कामों को करने में खर्च करें जिन्हें आपको करने में अच्छा लगता है. जब आप अपना पसंदीदा काम करते हैं तो आपका दिमाग शांत रहता है और उसे सुकून का एहसास भी होता है.

पॉजिटिव थिंकिंग अपनाएं

जब आपकी सोच निगेटिव होती है तो आपका मन अपने आप बेचैन रहने लग जाता है. इसलिए हमेशा कोशिश करना चाहिए कि हालात चाहे कुछ भी हो, हमेशा एक पॉजिटिव साइड को देखने को कोशिश करें. अगर कोई भी चीज आपके अनुसार नहीं हो रही है, तो उसे एक सीख के रूप में लेना शुरू कर दें. जब आपकी सोच पॉजिटिव होती है तो मन अपने आप शांत और मजबूत हो जाता है.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

डिजिटल चीजों से दूरी बनाएं

आज के समय में हम सभी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से घिरे हुए हैं. कई बार ये चीजें भी हमारे स्ट्रेस का कारण बन सकती हैं. जब आप लगातार स्क्रीन में देखते हुए अपना समय बिताते हैं तो कुछ ही देर में आपका दिमाग थक जाता है. अपने मन को शांत रखने के लिए दिन में कुछ देर बिना स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के भी बिताना शुरू कर दें. यह बदलाव छोटा है लेकिन आपके मन को शांत करने में काफी अहम भूमिका निभाता है.

अच्छी नींद लेना भी जरूरी

हमारे मेंटल हेल्थ काफी हद तक हमारी नींद से ही जुड़ा हुआ होता है. अगर रात को नींद पूरी न हो, तो मन अशांत और चिड़चिड़ा सा हो जाता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. इसके अलावा सोने से पहले मोबाइल फोन को भी साइड में रख दें ताकि मन शांत रहे और नींद बेहतर आए.

ये भी पढ़ें: पहली मुलाकात में ही बनाएं दमदार इम्प्रेशन, कॉन्फिडेंट और स्मार्ट दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >