Ek Villain Returns Trailer: कौन हीरो कौन विलेन पहचानना हुआ मुश्किल? अर्जुन जॉन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की मोस्ट अवेटिड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Ek Villain Returns Trailer: जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया की मोस्ट अवेटिड फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है. वहीं ट्रेलर देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि इसमें विलेन का किरदार अर्जुन निभा रहे हैं या जॉन अब्राहम. वहीं दिशा और तारा सुतारिया के किरदारों को लेकर भी संस्पेंस बना हुआ है. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का ये दूसरा पार्ट है. बता दें कि पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर मुख्य और रितेश देशमुख की तिकड़ी नजर आई थीं. फिल्म के गाने और कहानी को बेहद पसंद किया गया था. अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटिड हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >