Dhanbad: 45 दिनों से लापता बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर दर-दर भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति, देखें वीडियो

धनबाद के कतरास रामकलानी ओपी के रहने वाले शंकर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी जयंती देवी अपने एकलौते बेटे सोनु उर्फ दुधनाथ कुम्भकार के पिक्ष्ले 45 दिनों से लापता होने काफी परेशान हैं. इसकी शिकयत पीड़ित दंपति ने स्थानिय थाना में किया मगर 45 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बेटी बरामदगी नही हुई.

Dhanbad: कतरास स्थित रामकलानी ओपी निवासी शंकर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी जयंती देवी अपने एकलौते बेटे सोनू उर्फ दुधनाथ कुम्भकार के पिछले 45 दिनों से लापता होने से काफी परेशान हैं. बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर दर-दर भटक रहे हैं. पीड़ित दंपति ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना से किया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार को एसएसपी से मुलाकात कर बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगायी. सोनू के पिता-माता ने बताया कि 2020 में गोविंदपुर के बागसुमा में साेनू की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही बहू द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घर में लड़ाई की जाती थी. पिछले दिनों बहू के परिवार वाले मेरे घर में आकर बुजुर्गों के साथ मारपीट करते हुए सारा संपत्ति बहू के नाम पर करने को करने को कहा. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद बहू मायके चली गयी. इसके बाद से 45 दिनों से बेटा गायब है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >