यहां पेड़ पर लगती है ऑनलाइन क्लास

दापना गांव में ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों के अभिभावकों को सुबह-सुबह पेड़ पर चढ़ना पड़ता है.

खबर हरियाणा के पंचकुला स्थित हरियाणा ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव दापना की है. दापना गांव में ऑनलाइन क्लास के लिए बच्चों के अभिभावकों को सुबह-सुबह पेड़ पर चढ़ना पड़ता है. पेड़ पर चढ़े बिना नेटवर्क नहीं मिलता. नेटवर्क नहीं मिलने से बच्चे क्लास और होमवर्क दोनों से वंचित रह जाते हैं. इस गांव में रहने वालों बच्चों को स्कूल की तरफ से होमवर्क रिकॉर्ड करके व्हाट्सएप पर भेज दिया जाता है. लेकिन इंटरनेट नहीं होने की वजह से होमवर्क करना मुश्किल होता है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >