CBI Raid in Jharkhand: बंधु तिर्की के आवास पर छापेमारी

राष्ट्रीय खेल घोटाला के मामले में सीबीआई कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. झारखंड के पूर्व खेलमंत्री बंधु तिर्की के रांची बनहोरा आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी हुई है. झारखंड कबड्डी एसोसिएशन सचिव विपिन कुमार सिंह के बोकारो आवास पर भी सीबीआई ने रेड किया है.

राष्ट्रीय खेल घोटाला के मामले में सीबीआई कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. झारखंड के पूर्व खेलमंत्री बंधु तिर्की के रांची बनहोरा आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी हुई है.

झारखंड कबड्डी एसोसिएशन सचिव विपिन कुमार सिंह के बोकारो आवास पर भी सीबीआई ने रेड किया है. झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव सह बोकारो ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के सेक्टर 8/C स्थित क्वार्टर नंबर 2201 पर छापेमारी की.

बोकारो में छापेमारी कर रही टीम धनबाद से आयी है. इस टीम में चार सदस्य हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम घर के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही कागजों को भी खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >