UP Nikay Chunav: तीन बार बड़े अंतर से और चौथी बार निर्विरोध जीतेंगे बीजेपी के ये पार्षद

UP Nikay Chunav: आगरा के बीजेपी से तीन बार के पार्षद अब चौथी बार निर्विरोध पार्षद बनने जा रहे हैं. कमला नगर क्षेत्र के वार्ड 94 से बीजेपी के पार्षद प्रदीप अग्रवाल अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं. 20 अप्रैल की शाम तक उनकी जीत आधिकारिक रूप से घोषित कर दी जाएगी.

UP Nikay Chunav: आगरा के बीजेपी से तीन बार के पार्षद अब चौथी बार निर्विरोध पार्षद बनने जा रहे हैं. कमला नगर क्षेत्र के वार्ड 94 से बीजेपी के पार्षद प्रदीप अग्रवाल अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं. 20 अप्रैल की शाम तक उनकी जीत आधिकारिक रूप से घोषित कर दी जाएगी. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से उन्होंने पिछले 16 साल से जनता की सेवा की उसका फल आज मिला है. पिछले तीन चुनावों में जनता ने उन्हें हर बार दुगने वोट से जीत दिलाई. वहीं इस बार उनके सामने कोई भी प्रत्याशी नहीं खड़ा कर उन्हें सम्मान दिया है.

कमला नगर के शुभम एनक्लेव नटराजपुरम के रहने वाले 46 वर्षीय प्रदीप अग्रवाल पुत्र कैलाश चंद्र अग्रवाल के सामने किसी भी अन्य व्यक्ति ने वार्ड 94 से नामांकन नहीं किया है. ऐसे में प्रदीप अग्रवाल अपनी जीत के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ने मुझे अपने सम्मान और प्यार से नवाजा है. इसीलिए मेरे सामने इस बार कोई भी प्रत्याशी विरोध में खड़ा नहीं हुआ और इसी वजह से मुझे यह निर्विरोध जीत मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >