महंगाई के मारे, कांग्रेसी ‘बेचारे’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ‘ब्रांडेड साइकिल यात्रा’

Bihar Congress Cycle Yatra: कोरोना संकट के बीच बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से आम से लेकर खास लोगों पर असर पड़ा है. विपक्षी दल सरकार से सवाल कर रहे हैं. सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी ने साइकिल की सवारी की. वजह बनी बढ़ती महंगाई.

https://www.youtube.com/watch?v=9C2Yk1DW9xY

Bihar Congress Cycle Yatra: देश में कोरोना संकट के बीच बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से आम से लेकर खास लोगों पर असर पड़ा है. विपक्षी दल सरकार से सवाल कर रहे हैं. सड़कों पर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी ने साइकिल की सवारी की. वजह बनी बढ़ती महंगाई. पटना की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं ने साइकिल चलाकर मोदी सरकार के राज में बढ़ती महंगाई पर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बोरिंग रोड चौराहा, पटना जंक्शन से गांधी मैदान तक साइकिल मार्च किया. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के नेता शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >