जब वोटिंग करने पहुंची TMC की ग्लैमरस सांसद और टॉलीवुड एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती तो क्या हुआ?

Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में 6 जिलों की 45 सीटों पर वोटिंग को लेकर उत्साह रहा. आम से लेकर खास लोगों ने वोट डाला. टॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए जलपाईगुड़ी में मतदान किया. टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर हैं.

Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव के पांचवें चरण में 6 जिलों की 45 सीटों पर वोटिंग को लेकर उत्साह रहा. आम से लेकर खास लोगों ने वोट डाला. टॉलीवुड एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए जलपाईगुड़ी में मतदान किया. टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र की वोटर हैं. उन्होंने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जलपाईगुड़ी के पंडापाड़ा जूनियर बेसिक स्कूल के 16/155 नंबर बूथ में अपना वोट डाला. वोट देने के बाद उन्होंने कहा जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है.मतदान के बाद वो कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >