Jharkhand Corona Update: CM आवास तक पहुंचा संक्रमण, सूबे में कोरोना ने ली 110 की जान

कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है. सीएम आवास के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 878 नये संक्रमित मिले हैं. मरीजों का आंकड़ा 11366 तक पहुंच गया है. 6 संक्रमितों की मौत भी हो गयी है. कोरोना से मरने वालों की संख्या 110 हो गयी है. 4343 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में 6913 एक्टिव केस हैं.

कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है. सीएम आवास के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. पुष्टि होते ही सीएम आवास में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.

Posted By- Suraj Kumar Thakur

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >