UP News: मिलावटखोरों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त

UP News: दीपावली के मौके पर योगी सरकार की मिलावटखोरी के खिलाफ एक्शन में आ गई है. प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है. दीपावली विशेष अभियान के तहत अब तक बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. 3394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त किया गया है.

UP News: दीपावली के मौके पर योगी सरकार की सख्त कार्रवाई के तहत पूरे प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा 8 से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘दीपावली विशेष अभियान’ के तहत अब तक बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई.

अभियान की अब तक की स्थिति

  • प्रदेशभर में 5,464 निरीक्षण और 2,448 छापे
  • 3,369 नमूने संग्रहीत
  • 3,394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त (मूल्य ₹4.76 करोड़)
  • 1,463 क्विंटल सामग्री नष्ट (मूल्य ₹2.34 करोड़)

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश को मिलावट मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है. दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने
वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

प्रमुख कार्रवाई वाले जिले

  • मथुरा: बाजना क्षेत्र की चार डेयरियों में अपमिश्रक पाए जाने पर 4 एफआईआर और 6 लाइसेंस निलंबित
  • अलीगढ़: 19,500 किग्रा मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, 4,188 किग्रा जब्त (₹40.92 लाख)
  • बदायूं: 2,100 किग्रा छेना मिठाई और 960 किग्रा पनीर नष्ट
  • गाजीपुर: 1,439 किग्रा मिलावटी देसी घी
  • बुलंदशहर: 1,325 किग्रा मिलावटी पनीर
  • प्रयागराज: 5,295 किग्रा मिलावटी खाद्य तेल
  • सम्भल: 2,500 लीटर दूध
  • सहारनपुर: 1,060 किग्रा मिठाइयां
  • कानपुर नगर: 550 किग्रा मिलावटी खोया

छोटे दुकानों और स्टाफ पर कोई कार्रवाई नहीं

डॉ. जैकब ने बताया कि अभियान बड़े डेयरी और फैक्ट्रियों पर केंद्रित है. छोटे दुकानदारों, स्टाफ या मजदूरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

आम लोगों से अपील

  • खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल अवश्य लें
  • खुले या संदिग्ध रंग-गंध वाले उत्पादों से बचें
  • मिलावट या संदेहास्पद वस्तु की जानकारी हेल्पलाइन 1800-180-5533 या व्हाट्सएप 9793429747 पर दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >