UP News: 61 साल बाद यूपी में लौट रहा जम्बूरी, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

UP News: राजधानी लखनऊ इस बार नवंबर में एक ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनेगी. पूरे 61 साल बाद उत्तर प्रदेश को भारत स्काउट एंड गाइड्स की 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी का अवसर मिला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने जा रही है.

UP News: राजधानी लखनऊ इस बार नवंबर में एक ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनेगी. पूरे 61 साल बाद उत्तर प्रदेश को भारत स्काउट एंड गाइड्स की 19 वीं राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी का अवसर मिला है. 23 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस महाशिविर का उद्घाटन 24 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान वृंदावन योजना इलाके में एक भव्य गेटेड टेंट सिटी बसाई जाएगी, जहां देश-विदेश से आए हजारों युवा एक साथ जुटेंगे.

सीएम योगी की मेजबानी में होगा आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने जा रही है. हजारों युवाओं के लिए सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से लैस टेंट सिटी विकसित की जाएगी. यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक या खेलकूद का महोत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और टीमवर्क की सीख देने वाला युवा शक्ति का महापर्व होगा.

29 सितंबर को भूमि पूजन

इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 29 सितंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम होगा, जिसमें योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण और स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे. यहीं पर लगभग 35 हजार प्रतिभागियों के ठहरने की क्षमता वाली अस्थायी टेंट सिटी तैयार की जाएगी.

छह दशक बाद यूपी में वापसी

भारत में पहली बार जम्बूरी 1953 में हैदराबाद में हुआ था, जबकि 1964 में प्रयागराज ने चौथे राष्ट्रीय जम्बूरी की मेजबानी की थी. अब 61 साल बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश को यह ऐतिहासिक मौका मिला है.

एडवेंचर, स्पोर्ट्स और संस्कृति का संगम

जम्बूरी के दौरान युवा स्काउट्स और गाइड्स एडवेंचर एक्टिविटीज, खेल, विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे. यहां केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का भी अवसर मिलेगा.

पीएम मोदी से जुड़ा है खास रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी का जम्बूरी से पुराना रिश्ता रहा है. वर्ष 2009 में स्काउटिंग के 100 वर्ष पूरे होने पर अहमदाबाद में आयोजित जम्बूरी में वे बतौर मुख्यमंत्री शामिल हुए थे. अब बतौर प्रधानमंत्री वे फिर से इस आयोजन में शिरकत करेंगे और 32 हजार से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे.

युवाओं के लिए प्रेरणा का मंच

यह आयोजन केवल एक शिविर नहीं बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व सिखाने का बड़ा मंच साबित होगा. जम्बूरी इस बात का संदेश देगा कि संगठित होकर आगे बढ़ने वाली युवा शक्ति भविष्य की दिशा बदल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >