UP News: साढ़े पांच एकड़ में बन रहे कल्कि धाम को देखने पहुंचे डॉ. सुनील वर्मा, पीठाधीश्वर ने किया अभिनंदन

UP News: यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश द्विवेदी ने नवनिर्मित कल्कि धाम के दर्शन किए. उन्होंने पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भी मुलाकात की. कल्कि धाम के महंत और पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डॉ. सुनील वर्मा जी और वेदप्रकाश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया.

UP News: यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया (भारतीय युवा परिषद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश द्विवेदी के साथ सम्भल में नवनिर्मित श्री कल्कि धाम का दौरा किया. उन्होंने लगभग साढ़े पांच एकड़ में फैले इस विशाल धार्मिक और आध्यात्मिक परियोजना को देखने के बाद, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की.

कल्कि धाम को देखने पहुंचे डॉ. सुनील वर्मा

कल्कि धाम के निर्माण की प्रशंसा

डॉ. सुनील वर्मा और वेदप्रकाश द्विवेदी ने नवनिर्मित कल्कि धाम के दर्शन किए और इस “पावन पुनीत कार्य के महायज्ञ और संकल्प” के लिए पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विशेष रूप से साढ़े पांच एकड़ में बन रहे कल्कि धाम की व्यापकता और भव्यता की जमकर तारीफ की.

कल्कि धाम को देखने पहुंचे डॉ. सुनील वर्मा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया स्वागत

इस अवसर पर, कल्कि धाम के पूज्य महंत और पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वयं आगे बढ़कर डॉ. सुनील वर्मा जी और वेदप्रकाश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया. आचार्य ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा भी की. यह मुलाकात आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >