Big Accident UP: मुरादाबाद में बड़ा हादसा,  बस ने ऑटो को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Big Accident UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बड़ा हादसा हो गया है. एक ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे जो एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे.

Big Accident UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है. रविवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि कि यह हादसा रफतपुर अंडरपास के पास जीरो पॉइंट पर उस समय हुआ, जब बस ने पीछे से टेम्पो को टक्कर मारी. घायलों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शादी समारोह में जा रहा था परिवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो में एक ही परिवार के कुछ लोग सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान मूंडापांडे इलाके के जीरो प्वाइंट पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि सभी लोग कुंदरकी थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर के रहने वाले थे.

कई लोगों की हालत गंभीर

पुलिस ने बचाया कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, इनमें से कुछ की हालत गंभीर है. घायल हुए पांच लोगों  को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. (इनपुट- भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >