Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगेटो’ को देखकर इमोशनल हो गये थे दक्षिण कोरियाई दर्शक, जानें फिर क्या हुआ…

कपिल शर्मा ने पिछले साल 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के प्रीमियर पर कोरियाई लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया. उन्होंने खुलासा किया कि दक्षिण कोरियाई लोग फिल्म देखकर काफी इमोशनल हो गए थे. उन्हें ये पता नहीं था मैं कॉमेडियन हूं.

कॉमेडियन कपिल शर्मा, नंदिता दास और शाहाना गोस्वामी ने बीते दिनों मुंबई में अपनी फिल्म ज्विगेटो का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, अभिनेताओं और निर्देशक ने अपनी फिल्म के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें पिछले साल 27 वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में कोरिया में हुई प्रतिक्रिया भी शामिल थी. इस दौरान कपिल शर्मा ने कहा कि ‘ज्विगेटो’ ने दक्षिण कोरिया में दर्शकों के दिल को छू लिया. उन्होंने प्रेस इवेंट में कहा, “फिल्म देखने के बाद लोग वहां रो रहे थे और उन्हें पता भी नहीं था कि मैं कॉमेडी के लिए जाना जाता हूं.”

ज्विगेटो देखकर रो पड़े थे कोरियाई दर्शक

ज्विगेटो में कपिल एक फूड डिलीवरी एजेंट की भूमिका में हैं. यह फिल्म उनके कारखाने के फ्लोर मैनेजर की नौकरी से निकाले जाने से लेकर ऐप और उनकी नई नौकरी के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों तक के उनके सफर को दर्शाती है. शाहाना उसकी पत्नी की भूमिका निभाती है, जो काम करना चाहती है और अपने परिवार की मदद करना चाहती है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक नई शैली के साथ अपनी किस्मत आजमाने के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, ”मैं अपने शो में दिन में 2 घंटे कॉमेडी करता हूं, लेकिन मैं 24 घंटे ऐसा नहीं हूं. मेरे व्यक्तित्व के कई पहलू हैं, जिन्हें मैं दिखाना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता कि प्रशंसकों के बीच कोई निराशा होगी, क्योंकि वे भी यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि मैं टेबल पर क्या नया ला रहा हूं.” ज्विगेटो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इंस्टाग्राम पर, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा किया, जिसे कैप्शन दिया, “साल का सबसे बहुप्रतीक्षित ऑर्डर आखिरकार आ रहा है! ज्विगेटो। 17 मार्च को सिनेमाघरों में…एक फूड डिलीवरी राइडर के बारे में एक दिल को छू लेने वाली कहानी.”

Also Read: Zwigato Trailer: वो मजदूर है…इसलिए मजबूर है, कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर आउट, जानें रिलीज डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >