Zerodha Down: न लॉगिन हो रहा, न फंड और होल्डिंग्स दिख रहे, गड़बड़ी से यूजर्स परेशान; जानें लेटेस्ट अपडेट

Zerodha Down News - जेरोधा को सोमवार को एक आउटेज का सामना करना पड़ा. इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करायी और कहा कि वे अपने खातों पर अपनी होल्डिंग्स, ट्रेड और अन्य डीटेल्स नहीं देख पा रहे हैं.

Zerodha in Problem : जेरोधा के स्टॉक ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म पर एक बार फिर से दिक्कत तकनीकी आई है. जेरोधा को सोमवार को एक आउटेज का सामना करना पड़ा. इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करायी और कहा कि वे अपने खातों पर अपनी होल्डिंग्स, ट्रेड और अन्य डीटेल्स नहीं देख पा रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, यह क्या हो रहा है… सभी ऑर्डर्स लॉक कर दिये गए हैं और पोजीशन बंद करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. एक अन्य यूजर ने शिकायत की कि वह अब स्थिति को चुकता करने में असमर्थ है. जेरोधा, लाभदायक व्यापार को घाटे में बदलने के लिए धन्यवाद. आप हर समय तकनीक के बारे में बात करते हैं लेकिन यह कहां है?

Also Read: Taylor Swift की लीक हुई डीपफेक तस्वीर पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO ने ताेड़ी चुप्पी, कह डाली यह बड़ी बात

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कंपनी की वेबसाइट पर सुबह 9:00 बजे मोबाइल ब्रोकरेज और ट्रेडिंग में दिक्कत की शिकायत की जा रही थी. जहां कुछ उपयोगकर्ता आउटेज के कारण अपने नुकसान के बारे में बता रहे थे, वहीं अन्य ने मीम्स भी साझा किये.

जेरोधा ने सेशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस बारे में पोस्ट किया है- कनेक्टिविटी समस्या के कारण, हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को काइट पर ऑर्डर प्लेसमेंट में रुक-रुक कर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इस मुद्दे का अब समाधान कर दिया गया है. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है.

Also Read: क्रुट्रिम यूनिकॉर्न बनने वाली भारत की पहली एआई कंपनी बनी

पहले भी कई बार आ चुकी है दिक्कत

इससे पहले जेरोधा प्लैटफॉर्म पर पिछले साल दिसंबर, नवंबर, अक्टूबर, जुलाई और अप्रैल में भी समस्या आई थी. उस समय न तो कंपनी का ऐप सही से काम कर रहा था और न ही उसकी वेबसाइट. कभी इस ऐप पर यूजर्स के ऑर्डर अटक जाएं, तो कभी उन्हें अपने होल्डिंग्स और फंड नहीं दिखाई देते. ऐप के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स डालकर इसकी शिकायत की थी. कुछ मौकों पर यूजर्स के ऑर्डर अटक गए थे. वे अपनी पोजीशन से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे. मालूम हो कि जुलाई में ऐसी ही तकनीकी दिक्कत के चलते बीएसई (BSE) के ग्रीवांस रेड्रेसल कमिटी ने प्लैटफॉर्म पर 8225 रुपये का जुर्माना लगाया था.

कम फीस है जेरोधा की यूएसपी

स्टॉक ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म और ट्रेडिंग ऐप जेरोधा (Zerodha) यूजर्स के अनुसार, इस ऐप की फीस सबसे कम है इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस पर लॉगिन कर रहे हैं. शुरुआत में यह ऐप और उसकी वेबसाइट अच्छे तरीके से चलती थी. अब ऐसा लगता है कि शायद ट्रैफिक बढ़ने की वजह से कंपनी इसका लोड ठीक से हैंडल नहीं कर पा रही है. इन सबके बीच इतना तो तय है कि अगर ऐसा बार-बार होता रहा, तो कंपनी को इसका नुकसान हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >