Yaariyan 2 Movie Review: भाई बहन के रिश्ते की कहानी यारियां 2… एंटरटेनमेंट के मामले में रह गयी है औसत

Yaariyan 2 Movie Review: दिव्या खोंसला कुमार और मीजान जाफ़री स्टारर यारियां 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिश्तों की यह कहानी यहां भी बहन और भाइयों के ज़रिये कही गई है. भाई और बहन के रिश्तों पर यूं भी कम फ़िल्में बनती हैं, यह म्यूजिकल फ़िल्म अलग कोशिश करती है.

फ़िल्म – यारियां 2

निर्माता-टी सीरीज

निर्देशक- राधिका राव और विनय साप्रू

कलाकार- दिव्या खोंसला कुमार, मीजान जाफ़री, पर्ल वी पुरी, अनस्वरा राज, यश दासगुप्ता, मुरली शर्मा और अन्य

प्लेटफार्म – सिनेमाघर

रेटिंग- ढाई

2014 में रिलीज़ हुई टी सीरीज बैनर की फ़िल्म यारियां की यह फ़िल्म सीक्वल कहकर प्रचारित की जा रही है, लेकिन असल में यह फ़िल्म 2014 में ही रिलीज़ हुई मलयालम की सफ़लतम फ़िल्म बैंगलोर डायरीज का हिन्दी रिमेक है. रिश्तों की यह कहानी यहां भी बहन और भाइयों के ज़रिये कही गई है. भाई और बहन के रिश्तों पर यूं भी कम फ़िल्में बनती हैं, यह म्यूजिकल फ़िल्म अलग कोशिश करती है. विषय अलग भले हो लेकिन उसके साथ फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और संवाद न्याय नहीं कर पाया है. इनके बजाय सेट्स, लोकेशन और किरदारों के कॉस्ट्यूम पर ज़्यादा मेहनत हो गई है, जिस वह से रिश्तों की यह यारियाँ औसत बनकर रह गई है.

कजिंस बाय ब्लड फ्रेंड बाय चॉइस का संदेश लिए है कहानी

फ़िल्म की कहानी तीन कजिंस लाड़ली (दिव्या), शिखर (मीजान) और बजरंग (पर्ल) की है, जो शिमला से हैं लेकिन तीनों की क़िस्मत उन्हें मुंबई ले आयी है. लाड़ली की शादी मुंबई में हुई है. इस शादी में सबकुछ है बस प्यार नहीं. शिखर एक बाइक रेसर है, लेकिन बाइक रेसिंग में उसे प्रतिबंधित कर दिया और पिता ने अपने प्यार से. वह भी परिवार से दूर मुंबई में सुकून तलाशने पहुंच जाता है और बजरंग की कॉर्पोरेट नौकरी मुंबई में है. वह भी दिल टूटने के दर्द से जूझ रहा है. कैसे यह तीनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनकर एक दूसरे की ज़िंदगी सुलझाते हैं,यही आगे की कहानी है.

फ़िल्म की खूबियां और ख़ामियां

फ़िल्म की कहानी की बात करें तो फ़िल्म मुख्य कहानी पर आने में काफ़ी समय लेती है, सेकेंड हाफ में फ़िल्म असल कहानी पर आती है, जिस वजह से फ़िल्म का फर्स्ट हाफ कमज़ोर रह गया है. तीनों कजिंस की यह कहानी है, लेकिन फ़िल्म के स्क्रीनप्ले में दिव्या के किरदार और बाद में मीजान के किरदार को ज़्यादा महत्व दिया गया है. पर्ल की कहानी को उतना स्पेस नहीं मिला है ,जितनी ज़रूरत थी. कई बार कहानी एक दूसरे में उलझती भी दिखती है, जो स्क्रीनप्ले की कमज़ोरी है. स्क्रीनप्ले में तीनों कजिंस की बाण्डिंग कैसे इतनी गहरी बनी है, इस पर फोकस नहीं किया गया है. स्क्रीनप्ले में इस बात पर फोकस करने की ज़रूरत थी. फ़िल्म सेकेंड हाफ में रफ़्तार पकड़ती है, दो क्लाइमेक्स शुरुआत में कहानी में हाई पॉइंट भी जोड़ते हैं, लेकिन आख़िर में वह प्रभावी ढंग से पर्दे पर नहीं आ पाते हैं. फ़िल्म कई जगहों पर फ़िल्मी हो गई है. फ़िल्म देखते हुए आपको इसकी लंबाई भी अखरती है. फ़िल्म के गीत संगीत अच्छा बन पड़ा है. ऊंची ऊंची दीवारें और बेवफ़ा तू इसमें याद रह जाता है. फ़िल्म का बैकग्राऊंड म्यूजिक भी अच्छा बन पड़ा है. फ़िल्म का कैमरावर्क भी अच्छा है. संवाद पर काम करने की ज़रूरत थी.

अभिनय में मीजान और यश चमके

अभिनय की बात करें तो यह फ़िल्म टी सीरीज़ बैनर की है, तो कहानी का चेहरा भी दिव्या खोंसला कुमार ही होंगी. कहानी का आधार भले ही वो हों, लेकिन उनका अभिनय फ़िल्म को वो आधार नहीं दे पाया है ,जो उसकी ज़रूरत थी. उनकी कोशिश उनकी पिछली फ़िल्मों के मुक़ाबले अच्छी है, लेकिन उन्हें अपने अभिनय पर और काम करने की ज़रूरत है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. मीजान जाफ़री का अभिनय ज़रूर प्रभावित करता है. पर्ल वी पुरी ने अपने इस डेब्यू फ़िल्म में अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय करते हैं. यश दासगुप्ता और अनस्वरा का अभिनय भी अच्छा है. मुरली शर्मा और भाग्यश्री अपने अभिनय से फ़िल्म में अलग रंग भरते हैं. बाक़ी के किरदार भी अपनी -अपनी भूमिका में जंचे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >