XAT 2024 Admit Card: जैट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकतें है हॉल टिकट

XAT 2024 Admit Card: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को जारी हो चुकी है. इसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

XAT 2024 Admit Card: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के एडमिट कार्ड 26 दिसंबर को जारी किए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.xatonline.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपनी XAT आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना XAT 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Also Read: UPSC और दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संताली भाषा कोचिंग करवाएगा निःशुल्क तैयारी, इतने दिनों का है कोर्स

XAT 2024 Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं.

होम पेज पर दिए गए लाॅगिन टैब पर क्लिक करें.

यहां एप्लीकेशन नंबर आदि दर्ज करें.

हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

जानें कब है XAT 2024 की परीक्षा

XAT 2024 परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी. XLRI ने परीक्षा के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. XAT 2024 परीक्षा का समय सुबह से दोपहर तक बदल गया है. XAT 2024 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:40 बजे के बजाय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, XAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार XAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

Also Read: UPSC Exam Calendar 2024: कर रहे हैं यूपीएससी की तैयारी, तो यहां देख लें 2024 का एग्जाम कैलेंडर

क्या है XAT

XAT एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है जो छात्रों को विभिन्न एमबीए/पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. रिजल्ट जनवरी 2024 के लास्ट सप्ताह में घोषित किया जाएगा. चयन शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर होगा, जो कैंडिडेट कटऑफ मानकों को पूरा करेंगे उन्हें ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एग्जाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >