World Cup 2023: ‘खा-खाकर मोटे न हो जाएं’, भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सता रहा डर, देखें वीडियो

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत में है. दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच पाकिस्तान टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आई है. इस समय पाक टीम हैदराबाद में रुकी हुई है. हैदराबाद में पाकिस्तानी टीम की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत में है. दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच पाकिस्तान टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आई है. इस समय पाक टीम हैदराबाद में रुकी हुई है. भारत आने पर जिस तरह से पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और होटल में उनकी जिस तरह से खातिरदारी की जा रही है, उससे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी काफी प्रभावित हैं. पाकि टीम के लेग स्पिनर शादाब खान ने बताया कि उन्हें हैदराबादी खाने काफी पसंद आ रहे हैं. हैदराबादी खाने का लजीज स्वाद सभी को पसंद आता है और शादाब खान भी इससे अलग नहीं हैं. शादाब ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को होने वाले टीम के मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा, खाना बहुत ही लजीज है और (हंसते हुए कहा) हमारे सहयोगी स्टाफ इस बात से चिंतित हैं कि हम अपना मोटापा बढ़ा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >