कलकत्ता हाईकोर्ट के जज बोले : 498ए का दुरुपयोग करके कानूनी आतंक फैला रहीं कुछ महिलाएं

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सेक्शन 498ए के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा है कि कुछ महिलाएं इसका दुरुपयोग कर रहीं हैं और कानूनी आतंक फैला रहीं हैं. यह सही नहीं है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना था, कुछ महिलाएं इसका गलत इस्तेमाल कर रहीं हैं.

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि कुछ महिलाओं ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498ए का दुरुपयोग करके कानूनी आतंक फैलाया है. हाईकोर्ट की एकल पीठ के जज जस्टिस शुभेंदु सामंत ने कहा कि धारा 498ए महिलाओं के कल्याण के लिए पेश की गयी थी, लेकिन अब झूठे मामले दर्ज करके इसका दुरुपयोग किया जा रहा है. जस्टिस सामंत ने कहा कि विधानमंडल ने समाज से दहेज की बुराई को खत्म करने के लिए धारा 498ए का प्रावधान लागू किया है. लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि इस प्रावधान का दुरुपयोग करके नया कानूनी आतंक फैलाया जाता है.

498ए महिला को देता है आपराधिक शिकायत का अधिकार

माननीय न्यायाधीश ने एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धारा 498ए के मामले को रद्द करते हुए कहा कि आपराधिक कानून एक शिकायतकर्ता को आपराधिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति देता है, लेकिन इसे ठोस सबूत जोड़कर उचित ठहराया जाना चाहिए. अदालत उस व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अक्टूबर और दिसंबर 2017 में उनकी अलग रह रही पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए आपराधिक मामलों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

पति पर लगाये मानसिक व शारीरिक क्रूरता के आरोप

याचिका के अनुसार, पत्नी ने पहली बार अक्टूबर 2017 में याचिकाकर्ता पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक क्रूरता का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पत्नी ने दिसंबर 2017 में एक और शिकायत दर्ज करायी. इस बार पति के परिवार के सदस्यों का नाम लेते हुए उन पर क्रूरता करने और उसे मानसिक और शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया. कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा कि वर्तमान याचिकाकर्ताओं के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध साबित करने वाला कोई सबूत रिकॉर्ड पर नहीं लाया गया है, इसलिए यह मामला रद्द किया जाता है.

Also Read: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दखल देने से किया इनकार, इलेक्शन कमीशन पर छोड़ा फैसला

महिला की ओर से कोर्ट को नहीं मिले पर्याप्त सबूत

सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि उनके सामने दोनों पक्षों की ओर से सबूत पेश किये गये, लेकिन ये सबूत महिला के पति को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं थे. कोलकाता के बागुईहाटी के पास रहने वाली महिला ने शिकायत की कि उसका पति उस पर अत्याचार करता है और उसकी हत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो वह ससुराल से अपने मायके चली गयी. बाद में कोर्ट ने उसके पति को अग्रिम जमानत दे दी.

पति को जमानत मिलते ही दर्ज करायी दूसरी शिकायत

जैसे ही पति को जमानत मिली, महिला ने एक और केस दर्ज कराया. इसमें उसने घरेलू हिंसा के आरोप लगाये और अपने ससुराल के लोगों के नाम से प्राथमिकी दर्ज करवा दी. महिला की ओर से सेक्शन 498ए के तहत दर्ज करायी गयी शिकायत को उसके ससुराल वालों ने कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी. वर्ष 2018 में दंपती कानूनी रूप से अलग हो गये. पुलिस की जांच जारी रही और बाद में चार्जशीट भी दाखिल की गयी.

Also Read: शिक्षक घोटाला: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई टीम को फटकारा, कहा- सभी अधिकारियों की संपत्ति की हो सकती है जांच

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस ने महिला के परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज किये. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़ाई की आवाज सुनी है, लेकिन कौन किसके खिलाफ हिंसक था, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार के चोट नहीं पाये गये. इसके बाद हाईकोर्ट के जज ने यह टिप्पणी की और इस केस को रद्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >