Aligarh News: AMU में महिला प्राइवेट हाईस्कूल का परीक्षा फॉर्म जारी, जानें कब तक होंगे जमा

महिला कैंडिडेट हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा के लिए फार्म एएमयू कंट्रोलर एग्जाम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकती हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए हाईस्कूल के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा फॉर्म को 31 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है.

महिला प्राइवेट हाई स्कूल कैंडिडेट के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा 2020-21 फार्म परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की वेबसाइट www.amucontrollerexams.com पर जारी कर दिया गया है. महिला कैंडिडेट हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा के लिए फार्म एएमयू कंट्रोलर एग्जाम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकती हैं.

Also Read: एएमयू डिग्री विवाद पर शोधार्थी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, यूनिवर्सिटी बोली- टाइपिंग मिस्टेक से गलतफहमी

वेबसाइट से परीक्षा फार्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें. परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार विधिवत भरा हुआ परीक्षा फार्म 31 दिसंबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से या सीधे परीक्षा अनुभाग, कोठी नंबर 3, प्रशासनिक ब्लॉक, नियंत्रक कार्यालय, एएमयू में जमा किया जा सकता है. अंतिम तिथि 31 दिसंबर के बाद प्राप्त होने वाले फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय पर जारी किया जाएगा.

Also Read: Aligarh News: लार्सन एंड टुब्रो में एएमयू के 21 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन, इन परियोजनाओं में करेंगे काम

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >