Oscar में Naatu Naatu पर आखिर राम चरण-Jr NTR ने क्यों नहीं किया परफॉर्म? एक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने आखिर ऑस्कर्स 2023 के स्टेज पर उन्होंने नाटू नाटू सॉन्ग पर परफॉर्म क्यों नहीं किया. इसपर राम चरण ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ी बात कह दी है.

फिल्म आरआरआर का नाटु-नाटु (Naatu Naatu) गाना देश-विदेश में छाया हुआ है. गाने को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड मिला है और इस जीत से हर भारतीय बेहद खुश है. सॉन्ग को सिंगर काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने ऑस्कर के स्टज पर परफार्म किया था. जिसके बाद सबके दिमाग में ये बात थी कि जूनियर एनटीआर और राम चरण (Ram Charan) ने इसपर क्यों नहीं परफॉर्म किया. अब राम चरण ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

क्यों नहीं ऑस्कर में राम चरण ने किया था परफॉर्म?

हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने आखिर ऑस्कर्स 2023 के स्टेज पर उन्होंने नाटू नाटू सॉन्ग पर परफॉर्म क्यों नहीं किया. इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2023 में एक्टर ने बताया कि वो इंतजार कर रहे थे कि ऑस्कर कमिटी उनसे कॉन्टैक्ट करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने क्यों उनसे कॉन्टैक्ट नहीं किया. हालांकि एक्टर ने खुशी जाहिर की इस सॉन्ग पर परफॉर्मेस हुआ. उनके मुताबिक, ये भारत का गाना है और जनता का गाना है.

इस क्रिकेटर को रोल निभाना चाहते है राम चरण

आरआरआर एक्टर राम चरण से जब पूछा गया कि वो एक ऐसी भूमिका थी जिसे वह भविष्य में निभाना चाहेंगे, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि वह एक स्पोर्ट्स फिल्म करने के इच्छुक है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बड़े पर्दे पर विराट कोहली की भूमिका निभाना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने तुरन्त जवाब दिया, वह कापी इंस्पायर करते है. मुझे लगता है, अगर मौका दिया जाए, तो यह शानदार होगा, क्योंकि मैं उनके जैसे दिखता भी हूं. बता दें कि ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम एम कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं. ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’. ये गाना राम और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था. दोनों के जबरदस्त डांस ने सबको दीवाना बना दिया था.

Also Read: क्या विराट कोहली की बायोपिक में नजर आएंगे राम चरण? साउथ सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के इस एक्टर के जबरा फैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >