रणबीर कपूर ने ऐसा क्यों कहा कि वो दादा साहब फाल्के पुरस्कार डिजर्व नहीं करते, जानें इसके पीछे का कारण

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला. अब तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो इस अवॉर्ड के हकदार हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटगरी में दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार जीते. जहां रणबीर ने ब्रह्मास्त्र के लिए पुरस्कार जीता, वहीं आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी जीती. अपनी जीत पर प्रतिक्रिया करते हुए, रणबीर कपूर ने एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह इसके लायक थे, लेकिन आलिया की जीत के लिए उनकी तारीफ की, और कहा कि वह योग्य थी.

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर

चंडीगढ़ में एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर ने अपनी और आलिया की जीत के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे ये सम्मान दिया. मुझे नहीं लगता कि मैं ब्रह्मास्त्र के लिए पूरी तरह से इसके लायक हूं, मुझे नहीं लगता कि मैंने बहुत अच्छी एक्टिंग की थी. हालांकि मैं बहुत उत्साहित हूं कि आलिया ने पुरस्कार जीता, क्योंकि वह गंगूबाई काठियावाड़ी में उनकी एक्टिंग फर्स्ट क्लास थी. यह अब तक के उनके बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है.

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट ने भी अभिनय किया और यह उनकी और रणबीर की एक साथ पहली फिल्म थी. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था, जिन्होंने 2007 में सावरिया के साथ रणबीर को लॉन्च किया था. अब रणबीर जल्द ही श्रद्धा कपूर संग तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी, मोनिका चौधरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल भी है.

Also Read: VIDEO: शालीन भनोट के नये सीरियल ‘बेकाबू’ का टीजर हुआ रिलीज, फैंस बोले- फाइनली शाह को एक्टिंग करने का मौका…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >