कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी जयपुर में गोली मारकर कर दी गई हत्या, CCTV फुटेज वायरल

सुखदेव सिंह गोगामेदी लोकेंद्र सिंह कालवी की श्री राजपूत करणी सेना का हिस्सा थे, जिसने संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.

जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई.

गोलीबारी में एक हमलावर की भी मौत

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया, मंगलवार दोपहर को श्यामनगर इलाके में हुई गोलीबारी में एक हमलावर की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गोगामेड़ी के घर के बाहर से एक व्यक्ति की स्कूटी छीनकर फरार हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई. हम घटना में संलिप्त दो आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हत्या की साजिश रचने वाले भी पकड़े जायेंगे.

हमलावरों ने कैसे गोगामेड़ी की हत्या की

पुलिस आयुक्त के अनुसार तीन लोग गोगामेड़ी के आवास पर गए और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं. सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर ले गए जहां उन्होंने गोगामेड़ी से दस मिनट तक बातचीत की. इसके बाद, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं. पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को गोली चलाते देखा जा सकता है.

Also Read: कौन होगा राजस्थान का अगला सीएम…बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे, दीया कुमारी…या कोई और.. किसपर लगेगी मुहर..!

गोलीबारी में सुरक्षाकर्मियों को भी लगी गोली

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि गोगामेड़ी के सुरक्षाकर्मियों को भी गोली लगी, जबकि तीन आरोपियों में से एक नवीन सिंह शेखावत की भी गोलीबारी में मौत हो गई. घटना के बाद दो हमलावर घर से बाहर निकले और एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर फरार हो गए.

कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी?

  • सुखदेव सिंह गोगामेदी लोकेंद्र सिंह कालवी की श्री राजपूत करणी सेना का हिस्सा थे, जिसने संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था.
  • करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ मतभेदों के बाद गोगामेड़ी 2015 में श्री राजपूत करणी सेना से अलग हो गए और उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया था.
  • इन दोनों संगठनों ने राजपूत समुदाय के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ को लेकर फिल्म पद्मावत का विरोध किया था.
  • गोगामेड़ी दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘ पद्मावत ‘ और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में सुर्खियों में आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >