Satish Kaushik: जब सतीश कौशिक इस वजह से करना चाहते थे सुसाइड, शबाना आजमी ने उनकी मौत के बाद अब किया खुलासा

सतीश कौशिक का इसी साल होली के बाद हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था, लेकिन फैंस उन्हें आज भी अपने दिलों में याद रखे हुए है. एक रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी ने बताया कि, फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के फ्लॉप होने के बाद, वह एक दुखी आत्मा हो गए थे.

अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के 67वें बर्थ एनिवर्सरी पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें कई बड़े एक्टर्स शामिल हुए. इस इवेंट में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि के साथ-साथ एक्टर से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए. इस दौरान शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने वो किस्सा बताया जब एक्टर सुसाइड करना चाहते थे.

जब सुसाइड करना चाहते थे सतीश कौशिक

सतीश कौशिक का इसी साल होली के बाद हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शबाना ने बताया कि, फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के फ्लॉप होने के बाद, वह एक दुखी आत्मा हो गए थे. उन्हें अहसास था कि अब उन्हें मुझे मर जाना चाहिए. वह पहली मंजिल पर थे और जब उसने वहां से नीचे देखा क्योंकि वह आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ रहा था, तो वहां एक पार्टी चल रही थी. उन्होंने देखा कि आलू और बैंगन तले जा रहे हैं. तो, वह ऐसा था, ‘यार मैं आलू बैंगन’ के बीच में अगर कूद के मर जाउंगा तो ये खराब मौत होगी.

इसी महीने सतीश कौशिक का हुआ था निधन

सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनका पार्थिव शरीर वापस मुंबई लाया गया और उनका अंतिम संस्कार उसी दिन वर्सोवा श्मशान घाट में किया गया. सतीश और उनकी पत्नी शशि कौशिक ने 1985 में शादी की थी. उनके बेटे सानू कौशिक की 1996 में मृत्यु हो गई थी. उनकी दूसरी संतान वंशिका का जन्म 2012 में एक सरोगेट के माध्यम से हुआ था. सतीश आखिरी बार फिल्म छत्रीवाली (2023) में नजर आए थे. उन्होंने कंगना रनौत की इमरजेंसी में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसमें वह दिवंगत राजनेता जगजीवन राम के रूप में दिखाई देंगे.

Also Read: मौत से पहले क्या थे सतीश कौशिक के आखिरी शब्द, मैनेजर से कहा था- सबसे पहले इस शख्स को फोन करना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >