जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने कर दी थी एक शख्स की पिटाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

फिल्मों में रेखा के लिए अमिताभ बच्चन को मारपीट करते तो आपने देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1977 में अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति को पीटा था. इस कहानी का जिक्र रेखा की जीवनी ‘रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है.

भारतीय सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़ी कई कहानियां आपने पढ़ी और सुनी होगी. कई फिल्मों में आपने दोनों को एक दूसरे से प्यार और एक दूसरे के लिए लड़ाई करते देखा होगा. एक समय लोग ना केवल इनके फिल्मों के बल्कि इस जोड़ी के भी बहुत बड़े दीवाने थे. दीवानगी की हद इतनी कि इनसे जुड़ी हर खबर सुर्खियां बन जाती थी. ऐसी ही एक खबर दुबारा सामने आया है जब रेखा के लिए अमिताभ बच्चन ने लड़ाई की थी.

गंगा की सौगंध फिल्म के शूटिंग कर रहे थे बिग बी-रेखा

फिल्मों में रेखा के लिए अमिताभ बच्चन को मारपीट करते तो आपने देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि साल 1977 में अमिताभ बच्चन ने रेखा के लिए कथित तौर पर एक व्यक्ति को पीटा था. इस कहानी का जिक्र रेखा की जीवनी ‘रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है. यासीर उस्मान द्वारा लिखी गयी इस किताब की मानें तो जयपुर में फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के लिए अमिताभ और रेखा शूटिंग कर रहे थे. बताया जाता है कि उस समय दोनों के बीच अफेयर चल रहा था.

रेखा के लिए शख्स से भिड़ गए थे अमिताभ बच्चन

किताब की मानें तो इस शूटिंग के दौरान अभिताभ बच्चन ने एक शख्स को जमकर पीटा था. शूटिंग करने जब भी हीरो हिरोइन पहुंचते है तो लोगों के अंदर उन्हें देखने की चाह ऊंचाई पर रहती है. ऐसे में कई बार भीड़ अनियंत्रित होने पर ऐसे मामले सामने आ ही जाते हैं. ठीक ऐसा ही हुआ उस शहओटिंग लोकैशन पर भी जहां अपनी पसंदीदा हीरो हिरोइन को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे. इस दौरान भीड़ में घुसे एक शख्स ने रेखा पर कथित तौर पर भद्दे कमेंट किये.

Also Read: Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन को मिले थे 4000 KISS वाले वोट, जानिए ये बेहद दिलचस्प किस्सा
जानिए क्या थी वजह

कहा जाता है कि कई बार समझाने के बाद भी शख्स लगातार कमेन्ट कर रहा था. ऐसे में शूटिंग यूनिट ने कई बार उसे चेतावनी भी दी. लेकिन जब वह चुप नहीं हुआ तो अमिताभ बच्चन का पारा चढ़ गया. फिर क्या था उन्होंने आव देखा न ताव उस आदमी की पिटाई कर दी. हालांकि, वह व्यक्ति और वो मामला वहीं शांत हो गया लेकिन शोर उठने लगी रेखा और अमिताभ के बीच अफेयर की खबरों की. खबरों ने इस कदर सुर्खियां बटोरी कि देशभर में दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी उसपर प्रतिक्रिया नहीं दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >