WhatsApp Update: वॉट्सएप ने पेश किया पिन मैसेज फीचर, ऐसे करें पिन और अनपिन

WhatsApp New Feature - पिन मैसेज का फीचर एंड्रॉइड के साथ आइओएस डिवाइस में दिया गया है. साथ ही डेस्कटॉप और वेब दोनों वर्जन पर भी उपलब्ध है. यह सभी मैसेज जैसे-टेक्स्ट, पोल, इमेज, इमोजी को सपोर्ट करता है.

What Is WhatsApp Pin Message Feature? सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स ग्रुप चैट के साथ पर्सनल मैसेज को पिन कर पायेंगे. यह फीचर यूजर को जरूरी मैसेज को हाइलाइट करने का ऑप्शन देता है, जिससे आप जरूरी मैसेज को सबसे पहले एक्सेस कर पायेंगे. इससे आपको मैसेज सर्च करने में ज्यादा वक्त नहीं बिताना पड़ेगा. यह नोट्स बनाने जैसा होगा.

जैसे आप अपनी बुक में कुछ जरूरी प्वाइंट को हाइलाइट कर देते हैं, वैसे ही वॉट्सएप में प्वाइंट को डायरी की तरह मेनटेन कर सकेंगे. यह एक तय समय के लिए होगा. इसमें आपको 24 घंटे, 7 दिनों और 30 दिनों का ऑप्शन मिलता है. ऐसे में आप अपनी सुविधा के मुताबिक, तय समय के लिए वॉट्सएप पिन मैसेज को सेट कर सकेंगे.

Also Read: WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट

पिन मैसेज का फीचर एंड्रॉइड के साथ आइओएस डिवाइस में दिया गया है. साथ ही डेस्कटॉप और वेब दोनों वर्जन पर भी उपलब्ध है. यह सभी मैसेज जैसे-टेक्स्ट, पोल, इमेज, इमोजी को सपोर्ट करता है. वॉट्सएप यूजर खास मैसेज को लॉन्ग प्रेस करके पसंदीदा मैसेज को पिन कर सकेंगे.

ऐसे करें पिन और अनपिन

एंड्रॉइड यूजर्स को वॉट्सएप पर मैसेज पिन करने के लिए मैसेज को होल्ड करना होगा. इसके बाद आपको मोर ऑप्शन्स को सेलेक्ट करना होगा.

इसके बाद पिन और इसके बाद ड्यूरेशन का ऑप्शन दिया जायेगा.

इसी तरह आइफोन यूजर्स टैप और होल्ड करके मैसेज को पिन कर सकेंगे.

डेस्कटॉप यूजर्स मेन्यू ऑप्शन पर क्लिक करके पिन मैसेज ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद पिन ड्यूरेशन को सेलेक्ट कर मैसेज पिन कर सकेंगे.

Also Read: WhatsApp Upcoming Features: 2024 में खत्म होगी नंबर की जरूरत, इस साल व्हाट्सऐप ला रहा ऐसे धांसू फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >