Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात

Grok AI Chatbot का ऐक्सेस अभी सिर्फ X के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा. इसकी खासियत के बारे में बात करें, तो कंपनी ने बताया है कि Grok मार्केट में अभी तक उपलब्ध सभी चैटबॉट टूल से बहुत अलग है.

What Is Grok AI Chatbot ? दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk News) ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट ग्रॉक (Grok AI Chatbot) लॉन्च कर दिया है. एलन मस्क का ग्रॉक बाजार में पहले से उपलब्ध ओपनएआई (OpenAI) का चैटजीपीटी (ChatGPT) और गूगल का बार्ड (Google Bard) को टक्कर देगा.

X के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा ऐक्सेस

ग्रॉक एआई के बारे में एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पोस्ट में जानकारी दी है. Grok AI Chatbot का ऐक्सेस अभी सिर्फ X के प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को ही मिलेगा. इसकी खासियत के बारे में बात करें, तो कंपनी ने इसके बारे में बताया है कि Grok मार्केट में अभी तक उपलब्ध सभी चैटबॉट टूल से बहुत अलग है. इसमें यूजर्स को कई अलग-तरह के फीचर्स मिलेंगे.

Also Read: X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स

कड़ा है मुकाबला

एलन मस्क ने ग्रॉक को ऐसे समय पर लॉन्च किया है जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में पहले ही गूगल का बार्ड, ओपनएआई का चैटजीपीटी, एंथ्रॉपिक का क्लाउट चैटबॉट का बोलबाला है. मस्क के मुताबिक, ग्रॉक आनेवाले दिनों में ओपनएआई के चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर देगा. मस्क ने ग्रॉक के बारे में पहली बार जानकारी अपने फैंस को नवंबर महीने में दी थी.

कब तक के सवालों के जवाब दे सकता है ग्रॉक?

ग्रॉक की लॉन्चिंग के समय xAI ने कहा कि चैटबॉट के पास एक्स की शुरुआत तक के सभी सवालों के जवाब हैं. साथ ही ग्रॉक चैटजीपीटी, बार्ड वेब, किताब और विकिपीडिया से भी अपने रिजल्ट के लिए जानकारियां जुटाता है. ग्रॉक से ऐसे भी सवाल पूछे जा सकते हैं, जिनका जवाब देने में दूसरे एआई टूल्स हिचकिचाते हैं.

X के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का कितना चार्ज है?

एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था, इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2023 से प्रीमियम यूजर्स के लिए पेड ब्लू टिक का ऐलान किया था, जिसके लिए भारत में वेब पर 1300 रुपये महीना और मोबाइल ऐप्स के लिए 2150 रुपये देने होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >