Gmail में आया खास फीचर, ऑनलाइन शॉपिंग के बाद पैकेज ट्रैकिंग की मिलेगी सहूलियत

Gmail New Feature – नये अपडेट के बाद यूजर्स को डिलीवरी लेट होने पर जीमेल में टॉप पर एक मेल नजर आयेगा, जिसमें यह जानकारी दी गई होगी कि प्रॉडक्ट की डिलीवरी कब होगी.

What Is Gmail New Package Tracking Feature : गूगल ने हाल ही में अपने जीमेल ऐप में एक नया फीचर – पैकेज ट्रैकिंग, ऐड किया है. यह यूजर्स को उनके पार्सल को ट्रैक करने और डिलीवरी से जुड़ी इनफाॅर्मेशन ऐप को बिना खोले बताता है. अब नये अपडेट के बाद यूजर्स को डिलीवरी लेट होने पर जीमेल में टॉप पर एक मेल नजर आयेगा, जिसमें यह जानकारी दी गई होगी कि प्रॉडक्ट की डिलीवरी कब होगी. जीमेल यूजर्स को यह मेल इनबॉक्स के टॉप में ऑरेंज कलर के सब्जेक्ट के साथ नजर आयेगा. इस फीचर की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग करनेवाले यूजर्स को प्रोडक्ट की डिलीवरी डेट देखने के लिए मेल की लिस्ट में नीचे जाकर ढूंढ़ने या सर्च में अपना समय व्यर्थ करने से छुटकारा मिलेगा.

मोबाइल और डेस्कटॉप, दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध

जीमेल यूजर्स के लिए गूगल एक शानदार फीचर लेकर आया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है. गूगल ने खरीदारों के लिए एक डिलीवरी फिल्टर ऑप्शन पेश किया है. यह फीचर खरीदारों को उनकी सर्च को फिल्टर करने और उन प्रॉडक्ट्स की पहचान करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है जिन्हें तेजी से डिलीवर किया जा सकता है. यह फीचर जीमेल के मोबाइल और डेस्कटॉप, दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध है. जीमेल आपके पार्सल को ट्रैक करे, इसके लिए यूजर्स को मैन्युअली इस ऑप्शन को जीमेल सेटिंग में जाकर ऑन करना होगा.

Also Read: Google डिलीट करने जा रहा लाखों Gmail अकाउंट्स, ऐसे बनाएं अपना अकाउंट सेफ

शॉपिंग के लिए बड़ा फायदेमंद

देश और दुनिया में जीमेल का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं. पर्सनल हो या फिर ऑफिशियल, इसका यूज कहीं न कहीं पड़ता ही है. हाल ही में गूगल ने जीमेल में बड़े काम का फीचर ऐड किया है. इसका नाम पैकेज ट्रैकिंग है. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह शॉपिंग के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है. इसकी एक वजह ये है कि ई-कॉमर्स कंपनियां अब गांवों में भी डिलीवरी देने लगी हैं. ऐसे में यूजर्स इसे आसानी से ट्रैक कर पाएं. इसके लिए कंपनी नया फीचर लेकर आयी है.

ऑनलाइन शॉपिंग के ऑर्डर्स को ट्रैक करना आसान

आप अगर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो यह बात जानते ही होंगे कि ऑर्डर को ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है. अधिकतर ई-कॉमर्स, शॉपिंग वेबसाइट ऐप में इसकी सुविधा मिलती है. ऑर्डर्स का अलग सेक्शन होता है, जहां से ऑर्डर के शिपमेंट, पैक्ड और डिलीवरी की तारीख लिखी होती है. वहीं, संबंधित यूजर्स के पास इन ई-कॉमर्स की साइट से मैसेज भी जाते हैं. गूगल ने अब इसे और आसान बना दिया है. ऑनलाइन शॉपिंग के एक्सपीरिएंस को खास बनाने के लिए गूगल ने में में यह नया फीचर जोड़ा है.

Also Read: How To : जीमेल में ईमेल एड्रेस को कैसे ब्लॉक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >