WBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें कैसे देखें परिणाम

WBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र इन लिंक wbbse.org या wb.allresults.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

WBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट (West Bengal Madhyamik 10th Result) जारी कर दिया है. छात्र इन लिंक wbbse.org या wb.allresults.nic.in के जरिए देख सकते हैं.

पश्चिम बंगाल 12वीं का रिजल्ट कब घोषित होगा?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2023 (WBBSE Madhyamik Result 2023) के बाद 12वीं के रिजल्ट घोषित होंगे. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बासु ने 12वीं बोर्ड रिजल्ट के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध करवाई है (WB West Bengal). उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल 12वीं रिजल्ट 24 मई 2023 को घोषित किया जाएगा.

WB Board Marksheet ऐसे चेक करें

  • मार्कशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना होगा.

  • वेबसाइट पर जाते ही छात्रों को Latest Updates के लिंक पर जाना होगा.

  • अगले पेज पर Check West Bengal Board Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.

  • इसके बाद Check Marksheet के लिंक पर जाना होगा.

  • रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट चेक करें.

  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

West Bengal 10th Result 2023 Updates: क्या तुरंत मार्कशीट मिलेगी?

एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूल अधिकारियों को 19 मई की दोपहर 12 बजे से बोर्ड (West Bengal Board) के विभिन्न कैंप कार्यालयों से अपने छात्रों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने होंगे.

West Bengal 10th Result 2023 Updates: लगभग 7 लाख छात्र हुए थे शामिल

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल पश्चिम बंगाल में 6,98,628 छात्र माध्यमिक या कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए थे. इसका रिजल्ट (WBBSE Madhyamik 10th Result 2023) आज जारी किया जाएगा.

West Bengal 10th Result 2023 Updates: ऐसे चेक सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

  • इसके बाद इसके बाद होमपेज पर दिख रहे ‘WBCHSE West Bengal Class 10th Result 2023’ के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.

  • फिर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

  • इसके बाद WBCHSE West Bengal Class 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • आखिरी में अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और फ्यूचर यूज के लिए एक प्रिंट आउट ले लें.

West Bengal 10th Result 2023 Updates: इन वेबसाइट पर देख पाएंगे परिणाम

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को जिन वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:-

  • wbresults.nic.in

  • wbbse.wb.gov.in

  • prabhatkahabar.com

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >