West Bengal Breaking News : HC का निर्देश, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सोमवार तक ED कोई कार्रवाई नहीं कर सकती
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10:56 PM. 20 Jul 2310:56 PM. 20 Jul
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सोमवार तक ED कोई कार्रवाई नहीं कर सकती
हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि शिक्षक भर्ती मामले में इडी सोमवार तक अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है. न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार तक सुरक्षा प्रदान की. सभी दस्तावेज 24 जुलाई को इडी को सौंपे जाएंगे.
9:47 PM. 20 Jul 239:47 PM. 20 Jul
फिर से चंदन की खुशबू से महकेगा शांति निकेतन
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांति निकेतन में वन महोत्सव या अरण्य सप्ताह के मद्देनजर एक बार फिर चंदन के पौधों की रोपाई की जायेगी. हालांकि एक समय था जब शांति निकेतन में एक से बढ़ कर एक चंदन के वृक्ष मौजूद थे. लेकिन दशकों में प्राकृतिक आपदाओं और चोरों द्वारा चंदन पेड़ों की चोरी के कारण कई मूल्यवान चंदन के पेड़ विलुप्त होने की राह पर हैं. हालांकि, एक बार फिर बोलपुर वन विभाग ने शांतिनिकेतन को चंदन के पेड़ों से भरने की पहल की है.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
पार्क स्ट्रीट के होटल के कमरे में अचेत मिली मां-बेटी
पार्क स्ट्रीट के किड स्ट्रीट में होटल के कमरे में अचेत अवस्था में मां-बेटी मिली. उन्हें अस्पातल ले जाया गया. अस्पताल में मां की मौत हो गई है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
कालीघाटर काकू का वॉयस सैंपल की जांच करेगी ED
कलकत्ता हाइकोर्ट ने ‘कालीघाटर काकू’ उर्फ सुजयकृष्ण भद्र की याचिका मंजूर नहीं की. उन्होंने आवाज के नमूनों की जांच पर रोक लगाने की मांग की थी. हाइकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. कोर्ट अब जांच के लिए इस मामले में दखल नहीं देगा.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
विश्व भारती और अमर्त्य सेन भूमि विवाद पर अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
विश्व भारती और अमर्त्य सेन भूमि विवाद पर अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता व अर्थशास्त्री जोसेफ यूनुस स्टिग्लिट्स उनके साथ खड़े है. उन्होंने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की ओर से भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा है .साथ ही भारतीय अर्थशास्त्री अमिय कुमार बागची ने प्रोफेसर सेन की ओर से विश्व भारती के कुलपति के खिलाफ पत्र लिखा है. गौरतलब है कि इससे पहले देश-विदेश के 304 प्रमुख शिक्षाविद् अमर्त्य सेन के साथ खड़े हुए थे और उन्होंने राष्ट्रपति के साथ-साथ विश्व भारती के निरीक्षक को पत्र भी लिखा था.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
21 जुलाई की रैली के चलते स्कूलों ने अपने शिड्यूल में किया बदलाव
एसप्लानेड में 21 जुलाई को आयोजित तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली के कारण यातायात बाधित होने की आशंका के कारण कई स्कूलों ने अपने शिड्यूल में बदलाव किया है. कुछ स्कूलों ने समय से पूर्व छुट्टी देने का निर्णय लिया है, तो कुछ ने शुक्रवार को ऑनलाइन कक्षाएं रखने की व्यवस्था की है. स्कूल प्रशासन का कहना है कि रैली के दौरान रास्ता जाम होने के साथ कई तरह की दिक्कतें बच्चों को उठानी पड़ सकती हैं, इसको देखते हुए तय समय से पहले ही स्कूलों की छुट्टी कर दी जायेगी, इसकी सूचना अभिभावकों को दे दी गयी है.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
21 जुलाई को TMC की मेगा रैली
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव खत्म होते ही के ‘धर्मतल्ला चलो’ की तैयारी शुरू हो गई है. मंच बनने लगे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विशालकाय पोस्टर्स सड़कों पर दोनों किनारे लगा दिए गए हैं. गौरतलब है कि बंगाल की राजनीति में 21 जुलाई हर साल कई तरह कई जिज्ञासाएं लेकर आता है. ऐसा ही है 2023 का ‘शहीद दिवस’ रैली, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले की यह आखिरी 21 जुलाई रैली है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि तृणमूल का इस साल का वार्षिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आम जनता के लिये क्या खास संदेश हो सकता है इस पर सबकी नजरें टिंकी हुई है.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
तीन सप्ताह के अंदर अभ्यर्थी को नौकरी देने का निर्देश
कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए अभ्यर्थी को तीन सप्ताह के अंदर नौकरी देने का आदेश दिया है और आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट भी 22 अगस्त तक कोर्ट को सौंपने का निर्देश न्यायाधीश ने दिया है. अभ्यर्थी बजलूर रहमान के वकील फिरोजुद्दीन इस्लाम ने कहा कि उनके मुवक्किल ने 2014 में टीईटी पास किया था और उनका नाम 2020 की भर्ती के पैनल में था. लेकिन उसे अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. इसे लेकर बजलूर ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
ओएमआर शीट को पांच साल तक सुरक्षित रखने की एसएससी की योजना
पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमिशन (एसएससी) ने प्रस्ताव दिया है कि भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट को पांच साल तक संरक्षित रखा जाये और प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवारों सहित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों वाली मेरिट सूची पर एक अधिकृत कमिशन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किये जायें. इस विषय में एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग को भेजे गये कमिशन के प्रस्ताव और सरकार की सिफारिशें मूल्यांकन के लिए कानून विभाग को भेज दी गयी हैं.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
उत्तर 24 परगना के कमरहाटी में तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला
उत्तर 24 परगना के कमरहाटी में तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला किया गया है. पिटाई का आरोप तृणमूल पार्षद के बेटे पर लगा है. कथित तौर पर गोली चलाने का प्रयास और घरों में आग लगाने की धमकी भी दी गई थी.
9:31 PM. 20 Jul 239:31 PM. 20 Jul
मतदाताओं की संख्या से भी अधिक पड़े वोट
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं. बुधवार को तीन ऐसे मतदान केंद्रों के बारे में पता चला, जहां मतदाताओं की संख्या से भी अधिक वोट पड़े हैं. एक मतदान केंद्र ऐसा है, जहां मतदाताओं की संख्या 1488 है, लेकिन करीब ढाई हजार वोटिंग हुई है. यानी यहां मतदान का प्रतिशत 100 फीसदी से भी ज्यादा है. इसे लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट की जस्टिस अमृता सिन्हा ने आश्चर्य व्यक्त किया. उत्तर 24 परगना के हाबरा के दो नंबर ब्लॉक के तीन मतदान केंद्रों पर भी 100 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है.
5:05 PM. 20 Jul 235:05 PM. 20 Jul
तीन कंपनियों के ठिकानों पर इडी के छापे
शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शहर में निर्माण से जुड़ी तीन कंपनियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. इडी की छापेमारी में कुछ दस्तावेज जब्त किये गये हैं. शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर यह तलाशी अभियान चलाया गया. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कैमक स्ट्रीट, एजेसी बोस रोड और प्रिंस अनवर शाह रोड में छापेमारी की.
5:05 PM. 20 Jul 235:05 PM. 20 Jul
मुहर्रम को लेकर 20 से 29 जुलाई तक शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक सेवा रहेगी बाधित
गुरुवार से शुरू हो रहे मुहर्रम को लेकर शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक सेवा आंशिक तौर पर बाधित रहेगी. बुधवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की तरफ से इस बारे में एक अधिसूचना जारी की गयी है. जिसमें 20.07.2023 (पहला दिन) से 29.07.2023 (10वां दिन) तक मुहर्रम के दौरान किन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, इस बारे में बताया गया है. इस दौरान विभिन्न इलाकों से वाहनों को अन्य रास्तों की तरफ मोड़ दिया जायेगा. जनता को इस दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क किया गया है.
5:05 PM. 20 Jul 235:05 PM. 20 Jul
21 जुलाई की सभा में त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में बड़े स्तर पर मिली जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीदों की याद में आयोजित जनसभा को ””सम्मान दिवस”” के रूप में मनाने का आह्वान किया है. इसमें शामिल होने के लिए काफी पहले से ही दूर-दराज के जिलों से तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों का शहर में आना शुरू हो गया है. इस बीच 21 जुलाई को होनेवाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस की तरफ से भी बड़े स्तर पर सुरक्षा की तैयारी है. सड़क से लेकर जल मार्ग तक पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी.लालबाजार सूत्र बताते हैं कि धर्मतला परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी है. इसमें पांच हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे. कुल 31 डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी, आठ ज्वाइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी, 80 असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी के अलावा 150 से अधिक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.